संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा को पीएम मोदी ने किया फोन, BJP से लड़ेंगी चुनाव | Sanmarg

संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा को पीएम मोदी ने किया फोन, BJP से लड़ेंगी चुनाव

कोलकाता: संदेशखाली मामले में पीड़िता रेखा पात्रा को BJP ने बशीरहाट से प्रत्याशी बनाया है। आज मंगलवार(26 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा को फोन किया और उनका हाल-चाल जाना। पीएम मोदी ने रेखा से जब फोन पर बात की तो यह भी पूछा कि स्थानीय स्तर पर उनका चुनावी कैंपेन कैसा चल रहा है। वहां किस प्रकार की तैयारियां हैं, किस तरह उन्हें समर्थन मिल रहा है और वह क्या कर रही हैं। पीएम ने उन्हें शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा पात्रा ने संदेशखाली में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों का विवरण दिया।

बता दें कि रविवार को BJP ने बंगाल में 19 उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित कर दी। इसमें सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम बशीरहाट के उम्मीदवार का है। यहां से BJP ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है। उम्मीदवार घोषित होने के नाते रेखा पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने मेरे जैसी गांव की महिला को उम्मीदवार बनाया है। मैं संदेशखाली-बशीरहाट जिले की माताओं और बहनों के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी।

ये भी पढ़ें: Kolkata Metro: एस्प्लेनेड-सियालदह के बीच कितना हुआ मेट्रो का काम, कब से होगी शुरुआत ?

कौन हैं रेखा पात्रा ?

जानकारी के अनुसार रेखा संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं में एक हैं। गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के हाथों कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई पात्रा को बशीरहाट से मैदान में उतारा गया है। संदेशखाली की प्रदर्शनकारियों में रेखा पात्रा सबसे मुखर रही हैं। माना जाता है कि पात्रा उस समूह का भी हिस्सा थीं, जिसने 6 मार्च को बारासात में पीएम मोदी की सार्वजनिक बैठक के मौके पर उनसे मुलाकात की थी और संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा के बारे में प्रधानमंत्री को बताया था।

Visited 534 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर