Mamata & Nitish Meeting : नहीं है ईगो, हमारा लक्ष्य केवल भाजपा को हराना है | Sanmarg

Mamata & Nitish Meeting : नहीं है ईगो, हमारा लक्ष्य केवल भाजपा को हराना है

कोलकाता : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  (Tejaswi Yadav) ने सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। राज्य सचिवालय में हुई इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि सीएम ममता के साथ हमारे लंबे समय के रिश्ते हैं। उनके शासन काल में हुए विकास को हमने देखा है। नीतीश ने कहा कि हमने तय किया है कि सभी पार्टियों को एक साथ आकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना चाहिए। विपक्षी दलों को देश के विकास के बारे में सोचने के लिए एक मंच पर आना चाहिए। भाजपा को देश के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। भाजपा नेताओं को तो केवल अपने प्रचार की चिंता है।

बंगाल में हुई ममता बनर्जी के साथ बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक बहुत सकारात्मक रही। वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस बैठक के बाद कहा, “जेपी आंदोलन बिहार से शुरू हुआ था, इसलिए हमें पहले बिहार में एकता का संदेश देने के लिए एक बैठक करनी चाहिए। इस संबंध में मैंने नीतीश जी से अनुरोध भी किया है”।

 

ईगो का कोई सवाल ही नहीं है : ममता बनर्जी 

सीएम ममता (Mamata Banerjee) ने कहा कि हमारा उद्देश्य बीजेपी का सफाया करना है। मीडिया, फर्जी नैरेटिव और गुंडागर्दी का इस्तेमाल करके बीजेपी हीरो बनी है। विपक्षी दलों की एकजुटता पर ममता ने कहा कि ईगो का कोई सवाल ही नहीं है। हम सामूहिक प्रयास चाहते हैं।

 

Visited 214 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर