बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मिचौंग हुआ तेज, जानिए कोलकाता पर कितना होगा असर | Sanmarg

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मिचौंग हुआ तेज, जानिए कोलकाता पर कितना होगा असर

Fallback Image

कोलकाता: चक्रवात तूफान ‘मिचौंग’ बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो रहा है। इसका प्रभाव बंगाल पर कुछ खास देखने को नहीं मिलेगा। चक्रवात की वजह से मंगलवार(05 दिसंबर) को केवल बादल छाए रहेंगे और बारिश ही होगी। बता दें कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक है।

कितना ताकतवर है ‘मिचौंग’ ?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, चक्रवात आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच बापटला तट से टकराने वाला है। वह आज शाम तक टकरा सकता है। जमीन से टकराते वक्त उसकी तीव्रता 90 से 100 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, अधिकतम गति 110 किमी हो सकती है। चक्रवात का नाम ‘मिचौंग’ म्यांमार द्वारा दिया गया है। फिलहाल यह चक्रवात मजबूती के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है। दक्षिण आंध्र प्रदेश तट का सामना करना पड़ रहा है। और कुछ ही देर में ये चक्रवात ताकतवर होकर दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। चक्रवाती घेरा दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर भूस्खलन की ओर बढ़ रहा है।

शनिवार से गिरेगा तापमान

दक्षिण बंगाल के तटीय और ओडिशा से सटे जिलों में मौसम बदल जाएगा। आसमान में पूरी तरह से बादल छाये रहेंगे। 11 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और दक्षिण 24 परगना जिलों में मंगलवार और गुरुवार के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर 24 परगना, बांकुरा, हावड़ा, हुगली, पूर्वी बर्दवान, नादिया और कोलकाता में छिटपुट बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार से गुरुवार के बीच बारिश की ज्यादा संभावना है। तटीय जिलों में हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है। बंगाल तट पर मछुआरों को कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम ?

उत्तर बंगाल के जिलों में अगले चार-पांच दिनों तक शुष्क मौसम के साथ ऐसी ही स्थिति रहेगी। पूर्वोत्तर भारत के आसपास के जिलों और पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों को छोड़कर फिलहाल आसमान बादल साफ रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर बंगाल में तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा।

कोलकाता में कैसा रहेगा तापमान ?

कोलकाता में सोमवार रात में तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर पहुंच गया। मंगलवार यानी आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। कोलकाता में बुधवार और गुरुवार को बारिश की होने की संभावना है। जिसमें अधिकतर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार तक तापमान बढ़ी रहेगी। शुक्रवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, रविवार तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री है। कल अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री था। चक्रवात की बात करें तो इसका कोलकाता पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।

Visited 96 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर