Bengal Violence : स्वतंत्रता दिवस के दिन दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी, ट्रेन सेवा रोक दी गई | Sanmarg

Bengal Violence : स्वतंत्रता दिवस के दिन दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी, ट्रेन सेवा रोक दी गई

  • कई पुलिस वाले घायल
  • आसू गैस के गोले दागे गए


हुगली:
बांसबेडिया मिल बाजार इलाके में दो गुटों का विवाद रणक्षेत्र के मैदान में तब्दील हो गया। बांसबेडिया मिल बाजार, इस्लामपाड़ा सहित नजदीकी इलाकों में दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। दुकान लुटने का प्रयास किया गया। घरों में तोड़ फोड़ की गई। इलाके में लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटनास्थल पर हुगली जिला ग्रामीण पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक  सौम्यादीप भट्टाचार्य पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिती को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ी

पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी और आंसू गैस दागने पड़े। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। घर पर पत्थर गिरता देख मां ने बच्चों को पलंग के नीचे छिपा दिया। हावड़ा कटवा ट्रेन सेवा को कुछ घंटो के लिए रोक दिया गया। स्थिती सामान्य होने के बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में किसी बात को लेकर अफवाह फैली, उसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के कारण हिंसा भड़क गई और पत्थरबाजी, तोड़फोड़, आगजनी में तब्दील हो गई। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान पुलिस समेत कई लोग घायल हुए।

विशाल पुलिस बल तैनात

इलाके में विशाल पुलिस बल तैनात किया गया है। हुगली जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह ने मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर सीधे बांसबेडिया का मोर्चा संभाला। उन्होंने ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की इलाके में तनाव फैल गया है। स्थानीय पुलिस बांसबेडिया मिल T O P और मोगरा थाना प्रभारी निरुपम मंडल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की , उसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्यदिप भट्टाचार्य पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा। कानूनी करवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो धारा 144 लागू किया जा सकता है। आपको बता दें कि घटना राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त करने को लेकर हुई , लेकिन किसी का बयान नहीं है।

Visited 470 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर