Kolkata Metro : आखिर क्यों मेट्रो ने माना – यात्रियों को हो रही है समस्या | Sanmarg

Kolkata Metro : आखिर क्यों मेट्रो ने माना – यात्रियों को हो रही है समस्या

कोलकाता : कुछ दिनों से जारी मेट्रो की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यात्रियों द्वारा बार – बार शिकायत करने के बाद भी समस्या तज की तस बनी हुई है। यात्रियों की ​शिकायत है कि मेट्रो लेट से चल रही है और अपने तय समय पर नहीं आती है। मेट्रो अधिकारियों ने भी यह माना है कि मंगलवार को कुछ दिक्कत हुई है। साथ ही जल्द समस्या का समाधान करने का वादा भी किया है। इस बारे में मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने मंगलवार को कहा कि कंट्रोल से मेट्रो की आवाजाही की निगरानी के बाद समस्या का पता चला है। उन्होंने कहा कि यह परेशानी दो कारणों से हो रही है। पहली तो शहीद खुदीराम और कवि सुभाष स्टेशनों के बीच मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जिस कारण दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो की रफ्तार को नियंत्रित किया गया है। नतीजतन उस हिस्से में मेट्रो लेट चल रही है और इसी कारण मेट्रो को स्टेशन पर देर से पहुंचने से भीड़भाड़ भी बढ़ जा रही है। दूसरा भीड़ के कारण बार बार दरवाजा खोलने और बंद करने में मुश्किल होती है। इस वजह से भी मेट्रो लेट हो रही है।

 

Visited 143 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर