भाजपा पर खूब गरजे अभिषेक, कहा ये लोग हैं जनविरोधी | Sanmarg

भाजपा पर खूब गरजे अभिषेक, कहा ये लोग हैं जनविरोधी

भाजपा नेताओं को आम लोगों से कोई मतलब नहीं
नार्थ बंगाल को भाजपा नेता अपनी संपत्ति ना समझें
बंद को जनता ने नकारा
सन्मार्ग संवाददाता
नार्थ बंगाल / कोलकाता : भाजपा द्वारा नार्थ बंगाल में 12 घंटे के बुलाये गये बंद को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जनविरोधी, गरीबविरोधी बताया। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मतलब भारत जलाओ पार्टी, बंगला जलाओ पार्टी। केवल हिंसा फैलाना इनका काम है। जनता से कोई मतलब नहीं है। बंद बुलाया है तो जनता पर छोड़ दें, बसों में तोड़फोड़ क्यों करना पड़ रहा है, जाेर जबरदस्ती क्यों करनी पड़ी। शुक्रवार को माल की सभा से अभिषेक ने कहा कि भाजपा नेताओं को आम लोगों से कोई मतलब नहीं है। कुछ भाजपा नेताओं को आम आदमी की तरह रोज मेहनत नहीं करनी पड़ती है। आम आदमी की इस मजबूरी को भाजपा कैसे समझेगी। ममता बनर्जी वह हैं जिन्होंने हड़ताल की राजनीति को बंद करके बंगाल में कार्य संस्कृति को वापस लाया। राज्य सरकार की सफलता और लोकप्रियता से डरकर बीजेपी फिर बंद की राजनीति कर रही है। लेकिन, अगर जनता हमारे साथ है तो हम उस साजिश को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।
जनता ने बंद को नकारा
अभिषेक ने सभा से कहा कि सभी का चेहरा देखकर कहीं से भी लग रहा है कि बंद हुआ है। इससे प्रमाण होता है कि जनता ने बंद का समर्थन नहीं किया है। तोड़ना, फोड़ना जलाना इस तरह की राजनीति 34 सालों तक वाममोर्चा करती आयी है, इसे जनता ने नकार दिया है। इन जिलों को ये लोग अपनी पैतृक संपत्ति समझते हैं। जो रोज मेहनत करते हैं, अगर वे समय पर नहीं पहुंचे तो उनकी तनख्वाह कट सकती है इस चिंता में उन्हें नींद नहीं आती है मगर भजपा नेताओं का क्या है, उन्हें तो लिफाफे में 5 लाख दे देंगे तो उनका काम हो जाये मगर गरीबों का क्या होगा।
मेरे कार्यक्रम को बाधित करने के लिए बुलाया गया था बंद
अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि भाजपा का यह बंद उनके कार्यक्रम को बाधित करना था। हालांकि, इस बंद के बावजूद जनजीवन सामान्य है। तृणमूल इस बंद का समर्थन नहीं करती है।

Visited 116 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर