महानगर में घातक सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में आयी 25 प्रतिशत की गिरावट | Sanmarg

महानगर में घातक सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में आयी 25 प्रतिशत की गिरावट

Fallback Image

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए कोलकाता पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाए जाते हैं। खासतौर पर सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान के तहत कोलकाता पुलिस की ओर से साल भर महानगर की सड़कों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसी का नतीजा है कि बीते कुछ सालों में महानगर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आयी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल के प्रथम 4 महीनों में भी घातक दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 25 प्रतिशत की कमी आयी है। यही नहीं महानगर में रात के समय घटने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से नाका चेकिंग की जा रही है। इस बीच गुरुवार की रात कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने खुद महानगर के विभिन्न इलाकों में घूमकर महानगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न जगहों पर चल रही नाका चेंकिग का भी जायजा लिया। हाल ही में महानगर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आईआईटी खड़गपुर की तरफ से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मियों को शहर में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई सुझाव दिए। इस दौरान वाहनों की ओ‍वर स्पीडिंग और राहगीरों की जे वॉकिंग को अधिकतर दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया गया था। इसके बाद पुलिस की ओर से इन दो चीजों पर काम किया जा रहा है।
वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 के 4 महीने में दुर्घटनाओं में 16 मौत हुई कम
कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों की माने वर्ष 2022 में जनवरी से अप्रैल महीने के बीच कुल 59 घातक सड़क दुर्घटनाएं घटी थीं। इनमें 60 लोगों की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2023 में जनवरी से अप्रैल महीने के बीच शहर में 40 घातक सड़क दुर्घटनाएं घटी हैं जिसमें 44 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में दोनों साल के मुकाबले इस साल के प्रथम 4 महीने में सड़क दुर्घटनाओं 16 कम मौतें हुई हैं। इस तरह दुर्घटनाओं और उसमें होने वाली मृत्यु दर में 25 प्रत‌िशत की कमी आयी है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 के जनवरी महीने में 18 सड़क दुर्घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई थी। फरवरी में 16 घटनाओं में 16 की मौत, मार्च में 15 घटनाओं में 15 लोगों की मौत और अप्रैल महीने में 14 सड़क दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह 59 घटनाओं में 60 लोगों की मौत हुई थी । वहीं वर्ष 2023 के जनवरी महीने में घटी 7 सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत हुई थी। फरवरी महीने में घटी 16 सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई थी। मार्च महीने में घटी 9 सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई थी। वहीं अप्रैल 2023 में घटी 8 सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई थी।
क्या कहना है पुलिस अधिकारी का
कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लगातार प्रयास के कारण महानगर में सड़क दुर्घटना और उसमें होने वाली मौतों की संख्या में काफी कमी आयी है। पुलिस की ओर से लगतार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। कोलकाता ट्रैफिक पुलिस महानगर की सड़कों को लोगों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत है।

Visited 148 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर