यूपी के पूर्व DGP विजय कुमार, IPS अनुपमा BJP में शामिल | Sanmarg

यूपी के पूर्व DGP विजय कुमार, IPS अनुपमा BJP में शामिल

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल रैलियां कर रहे हैं। यूपी से BJP के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पूर्व DGP विजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ-साथ आईपीएस अनुपमा, बीएसपी नेता धर्मवीर चौधरी, सपा से ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस से अंबुज शुक्ला, BSP से सचिन त्रिपाठी, सचिन शर्मा, कांग्रेस से दब्बू तिवारी और कानपुर से कई वर्तमान पार्षद BJP में शामिल हो गये हैं।

विजय कुमार को लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है BJP

बता दें कि यूपी के पूर्व कार्यवाहक DGP विजय कुमार ने बीजेपी शामिल हो गए है। उन्हें BJP लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। विजय कुमार ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। विजय कुमार कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। यूपी में अभी 12 सीटें हैं जहां से बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि विजय कुमार को मछलीशहर या कौशांबी से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।

Visited 123 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर