आरजी कर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की | Sanmarg

आरजी कर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की

कोलकाता : महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में आरजी कर अस्पताल परिसर में सुबह से विभिन्न संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस बीच दोपहर में पुलिस और बाहरी प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गयी। आरोप है कि बाहरी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोका तो बवाल शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। काफी देर तक पुलिस प्रदर्शनकारियों को आरजी कर अस्पताल में घुसने से रोकने में कामयाब रही। बाद में बैरिकेड तोड़ने की एक और कोशिश शुरू हुई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला : जानकारी के मुताबिक कई वामपंथी छात्र-युवा संगठनों के सदस्य शनिवार दोपहर जूनियर डॉक्टरों के पक्ष में आरजी कर अस्पताल पहुंचे। इनमें कई पूर्व छात्र भी शामिल थे। जैसे ही उन्होंने अंदर घुसने की कोशिश की, पुलिस के साथ उनकी जमकर बहस शुरू हो गई। जब पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ‘बाहरी लोगों’ को रोकने की कोशिश की तो आरजी के अंदर से मेडिकल छात्रों का एक वर्ग आगे आ गया। उन्होंने ‘बाहरी लोगों’ के प्रवेश पर आपत्ति जताई। आरजी कर के जूनियर डॉक्टरों के मुताबिक वे इस आंदोलन में कोई राजनीतिक रंग नहीं आने देंगे। अगर कोई आंदोलन में शामिल होना चाहता है तो राजनीति के रंग के कारण नहीं, बल्कि एक आम नागरिक के तौर पर सभी को आंदोलन में शामिल होना चाहिए। आरजी कर के अंदर से वामपंथी छात्र-युवा संगठनों के खिलाफ नारे भी लगे।

Visited 34 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर