IPL 2024: SRH का MI के खिलाफ IPL इतिहास में महा-रिकॉर्ड | Sanmarg

IPL 2024: SRH का MI के खिलाफ IPL इतिहास में महा-रिकॉर्ड

हैदराबाद:  IPL 2024 का 8वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड टूटे और सबसे बड़ा स्कोर भी देखने को मिला। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 523 रन बनाए। इससे पहले आईपीएल के किसी भी मैच में 500 रन नहीं बने थे। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से बाजी मारी

हैदराबाद ने बनाया IPL का सबसे बड़ा स्कोर

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाए, जो इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी टीम ने आईपीएल मैच में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने शुरू से लेकर आखिर तक ताबड़तोड़ रन बटोरे जिससे उनकी टीम आरसीबी के 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाए गए पांच विकेट पर 263 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल रही।

SRH के बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारियां

इस मैच में ट्रैविस हेड ने 24 गेंद पर नौ चौकों और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं। इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर नाबाद 80 रन बनाए। जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे। इसके बाद एडेन मार्कराम ने 28 गेंद पर नाबाद 42 बनाए। मार्कराम ने दो चौके और एक छक्का जड़ा। क्लासेन और मार्कराम के बीच 55 गेंद पर 116 रन की अटूट साझेदारी भी देखने को मिली।

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों ने लगाया पूरा दम 

सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही 278 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, मगर वह टारगेट से 31 रनों से दूर रह गए। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 26 रन बनाए। दूसरी ओर ईशान किशन ने 13 गेंदों पर 34 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद नमन धीर ने 14 गेंदों पर 30 रन बनाए। तिलक वर्मा टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 34 गेंदों पर 64 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड 22 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

Visited 67 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर