Bengaluru Blast: बेंगलुरू के फेमस कैफे में धमाके से हड़कंप, 5 लोग गंभीर रूप से घायल | Sanmarg

Bengaluru Blast: बेंगलुरू के फेमस कैफे में धमाके से हड़कंप, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: बेंगलुरू के फेमस रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार (01 मार्च) को ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। धमाके के बाद कैफे में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा कि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

 

शहर के कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग आग बुझाने में जुटी है। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है। रेस्टोरेंट में 3 लोग काम कर रहे थे। खाना खाने आई एक महिला समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

सिलेंडर से ब्लास्ट होने की आशंका

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सिलेंडर विस्फोट के कारण होने की आशंका है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि ये ब्लास्ट किस वजह से हुआ। पुलिस ने आतंकी घटना होने की आशंका से इनकार किया है। डॉग स्क्वॉयड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Visited 57 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर