ललन सिंह ने जदयू अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब सीएम नीतीश कुमार ही … | Sanmarg

ललन सिंह ने जदयू अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब सीएम नीतीश कुमार ही …

नई दिल्ली : नई दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक समाप्त हो गई है। इस अहम बैठक में आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मीटिंग में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभालेंगे। वहीं, ललन सिंह ने इस्तीफे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की सक्रियता को लेकर मैंने यह फैसला लिया है। मुझे चुनाव की तैयारी करनी है।

केसी त्यागी ने बताई मीटिंग से जुड़ी अहम बातें

जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि आज जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और वित्तीय माहौल पर चर्चा होगी और अन्य राज्यों के लिए सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंदर के दृश्य सामने आए हैं। बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

क्यों हो गया ललन सिंह का इस्तीफा?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे सक्रिय थे। उन्होंने करीब एक दर्जन मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की थी। इन नेताओं से संगठन को लेकर चर्चा की गई और उसके बाद बदलाव की तैयारी शुरू की गई। कहा जा रहा है कि इन नेताओं की तरफ से कहा गया कि अब पार्टी की कमान उन्हें (नीतीश) अपने हाथों में ले लेना चाहिए। चूंकि आम चुनाव नजदीक हैं और नीतीश ही राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का चेहरा हैं। इसलिए गठबंधन से लेकर अन्य जरूरी निर्णय नीतीश कुमार को ही लेना है। वहीं, ललन सिंह खुद लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लिहाजा, उनके पास पार्टी की गतिविधियों के लिए समय नहीं होगा। तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष बनने को तैयार हुए। इससे पहले नीतीश ने ललन सिंह से उनके घर जाकर मुलाकात की थी और उन्हें यह फैसला बता दिया था। बाकी पूरी स्क्रिप्ट पर दिल्ली में जाकर मुहर लगा दी गई।

जदयू में आगे क्या होने की संभावना…

जदयू के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए जा सकते हैं। इनमें प्रमुख हैं…
– बैठक में नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव और संगठन से जुड़े सभी फैसलों के लिए अधिकृत किया जाएगा।

– सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के चयन के लिए भी नीतीश कुमार को अधिकृत किया जाएगा।
– एक अन्य प्रस्ताव में नीतीश कुमार को पार्टी से जुड़ी सभी शक्तियां देने का प्रस्ताव है और गठबंधन पर फैसले के लिए नीतीश अधिकृत किए जाएंगे। जनता दल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार के घर पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह मिलने पहुंचे थे।

सारे अधिकार नीतीश के पास!

सीट शेयरिंग, गठबंधन और उम्मीदवारों के चयन और सिंबल जारी करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास होता है। नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने से यह सारे अधिकार उनके पास होंगे। इससे पहले गुरुवार को नीतीश कुमार पटना से दिल्ली पहुंचे और यहां बंद कमरे में उनकी ललन सिंह के साथ काफी देर तक बातचीत हुई।

 

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर