DMDK संस्थापक और एक्टर विजयकांत का निधन, कोविड की वजह से अस्पताल में थे भर्ती | Sanmarg

DMDK संस्थापक और एक्टर विजयकांत का निधन, कोविड की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

चेन्नई: DMDK पार्टी के संस्थापक और एक्टर विजयकांत का आज यानी गुरुवार(28 दिसंबर) को निधन हो गया। विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर उन्हें रखा गया था। जानकारी के अनुसार विजयकांत (71 साल) चेन्नई के MIOT अस्पताल में भर्ती थे। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने DMDK चीफ कैप्टन विजयकांत के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया,  तिरु विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।

2005 में DMDK पार्टी का किया था गठन

अभिनेता विजयकांत ने 2005 में देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम पार्टी का गठन किया था। DMDK 2011 से 2016 तक तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी थी और विजयकांत विधानसभा में विपक्ष के नेता। 2006 में विजयकांत की पार्टी DMDK ने तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन विजयकांत अकेले चुनाव जीतने में सफल हुए थे। बाकी सभी सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उनकी पार्टी को 8.38% वोट मिला था। वहीं,  2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में भी DMDK एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो सकी।

Visited 95 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर