मां-बाप सो रहे थे चैन की नींद, बच्चे को चूहों ने कुतरा | Sanmarg

मां-बाप सो रहे थे चैन की नींद, बच्चे को चूहों ने कुतरा

इंडियाना : अमेरिका के इंडियाना से एक शॉकिंग खबर आई है। एक छह महीने के बच्चे को चूहों ने अपना शिकार बना लिया। बच्चे के माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे, उसी समय चूहों ने मासूम बच्चे पर हमला बोल दिया। नवजात के शरीर पर 50 से भी ज्यादा काटने के निशान पाए गए। सुबह जब पिता डेविड और माता एंजिल स्कोनबॉम ने बच्चे को ऐसी हालत में देखा ताे दंग रह गए।

उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने कार्रवाई के लिए बच्चे के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया, उनके साथ रहने वाली उसकी आंटी को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें क‌ि तीनों पर लापरवाही समेत अन्य आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज क‌िया गया है। इस कपल के कुल तीन बच्चे हैं। ये एक अन्य परिवार के साथ रहते हैं। दूसरे परिवार में कपल के सा‌थ उनके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार जब वे घर पर पंहुचे ताे 6 महीने का बच्चा खून से लथपथ मिला था। उसके सिर और चेहरे पर चूहों के काटे जाने के कई निशान थे।

बच्चे की स्वास्थ्य पर बोले डॉक्टर

पुलिस अधिकारी जोनाथन हेल्‍म ने गिरफ्तारी वारंट में लिखा है क‌ि बच्चे के दाएं हाथ की चार अंगुली और अंगुठा गायब था। उसके अंगुलियों की हड्ड‌ियां नजर आ रही थी। पुलिस ने बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताई है, और उसके शरीर का तापमान भी एकदम कम हाे गया है। इसके बाद डाक्टरों ने इलाज किया। जिसके बाद अब बच्चा पहले से बेहतर बताया जा रहा है।

Visited 198 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर