Asian Games 2023: 17 साल की उम्र में नेहा ठाकुर ने किया कमाल, देश को दिलाया सिल्वर मेडल

हांगझू: भारत ने पाल नौकायन (सेलिंग) में आज सिल्वर मेडल जीता। लहरों से टकराकर खिलाड़ी नेहा ठाकुर ने देश को यह सफलता दिलाई। एशियन गेम्स 2023का तीसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। सेलिंग की 11 रेस के बाद नेहा ने 27 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा घुड़सवारी में भी आज भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। चीन के हांगझू में खेल का आयोजन हुआ।

शूटिंग से निराश भारतीय फैंस को नेहा ठाकुर ने ज्यादा देर तक मायूस रहने नहीं दिया। शूटिंग में मिली नाकामी के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने सेलिंग में देश की चांदी कराकर उन्हें झूमने का मौका दे दिया। ये सेलिंग में भारत को मिला पहला मेडल रहा। लेकिन कहानी यही खत्म नहीं हुई। इसके बाद इसी इवेंट यानी सेलिंग में ही भारत ने ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। ये मेडल एबाद अली ने पुरुषों के वर्ग में दिलाया।

 

 

17 साल की उम्र में नेहा ठाकुर का कमाल

सेलिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली नेहा की जमकर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। 17 साल की नेहा मध्य प्रदेश की हैं। वह यहां देवास जिले की अमालताज गांव की निवासी हैं। जानकारी के अनुसार नेहा के पिता किसान हैं। पिछले साल भी नेहा ने नौकायन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अबू धाबी में आयोजित हुए एशियन सेलिंग चैंपियनशिप में नेहा ने कांस्य पदक जीता था।

शेयर करें

मुख्य समाचार

भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल कर रही है स्मरण शक्तियों का नाश ?

कोलकाता : अल्जाइमर को हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसी के चलते न्यूरोजेनरेटिव यानी भूलने की बीमार का आरंभ होता है। आगे पढ़ें »

शुक्रवार को ये उपाय कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, पैसों की नहीं होगी किल्लत

कोलकाता : शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही आगे पढ़ें »

ऊपर