आज ममता बनर्जी का 68वां जन्मदिन, जानें ‘दीदी’ कैसे बनीं योद्धा

कोलकाताः समय के साथ भारतीय राजनीति में महिलाओं का कद दिन पर दिन बढ़ने लगा है। महिलाएं हमेशा से भारतीय राजनीति में कई कीर्तिमान स्थापित करती आई हैं। ऐसा ही एक नाम है ममता बनर्जी का। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दीदी के नाम से भी जाना जाता है। राजनीतिक दुनिया में ममता बनर्जी का नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी का कोई तोड़ नहीं है। आज दीदी का 68वां जन्मदिन है। ममता बनर्जी का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम पोमलेश्वर और मां का नाम गायत्री था, जब ममता बनर्जी 17 साल की थी तब उनके पिता की मृत्यु हो गई जिसके बाद घर की जिम्मेदारी ममता बनर्जी पर आ गई।

ममता बनर्जी की शिक्षा
ममता बनर्जी की स्कूली शिक्षा कोलकाता के उच्च माध्यमिक बोर्ड से हुई है। आगे की पढ़ाई उन्होंने जोगमाया देवी कॉलेस से इतिहास में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय से उन्होंने इस्लामी इतिहास से एमए की डिग्री हासिल की। ममता बनर्जी अपने दौर की काफी पढ़ी लिखी महिलाओं में से एक थी। कलकत्ता विश्वविद्यालय से उन्हें डॉक्टरेट लिटरेचर की डिग्री से सम्मानित किया गया है। कॉलेज के दिनों से ही ममता बनर्जी राजनीति में एक्टिव हो गई थीं। यहां 1970 में उन्हें पहली बार राज्य महिला कांग्रेस के महासचिव का पद संभालने का काम मिला। ममता बनर्जी का असली नाम ममता बंदोपाध्याय है, जब ममता बनर्जी 15 साल की थीं तब उन्होंने पहली बार इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा छात्र परिषद यूनिय की स्थापना की। इसी दौरान राजनीति में उन्होंने अपना दबदबा बनाया।
सीएम बनने तक का सफर
कांग्रेस पार्टी में काफी समय तक अलग अलग पदों पर कार्य करने के बाद साल 1999 में ममता बनर्जी को देश की पहिल महिला रेल मंत्री नियुक्त किया गया। हालांक इस दौरान सरकार कुछ ही समय में गिर गई. इसके बाद साल 2001 से 2003 तक ममता बनर्जी उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य में रही। वहीं 20 मई 2011 में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी। इससे पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की स्थापना की जिसे बंगाल में बपर जीत मिली और ममता बमर्जी साल 2011 से लेकर वर्तमान तक बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हुई हैं।

 

Visited 183 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Bengal Covid Cases : बंगाल में फिर आ धमका कोरोना

नए वैरिएंट के 30 मामले मिले कोलकाता : महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक के बाद अब बंगाल में एक बार फिर कोरोना वायरस डराने लगा है। इसकी वजह आगे पढ़ें »

Helicopter Crash: ‘क्रैश के बाद नहीं मिल रहा ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर’

Delhi Metro में Reel के लिए अश्लील डांस, लड़की का वीडियो वायरल

West Bengal Weather: बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

‘TMC के आतंक और भ्रष्टाचार का किला ढहेगा’, मेदिनीपुर में बोले PM मोदी

पार्टनर की मौत से दुखी एक्टर ने किया सुसाइड : बस दो दिन इंतजार करो…

झाड़ग्राम से BJP सांसद कुंअर हेम्ब्रम TMC में हुए शामिल, पार्टी ने नहीं दिया था टिकट

यूपी में अखिलेश-राहुल की रैली में भगदड़, बिना भाषण दिए ही लौटे वापस

जब मैथ व फिजिक्स में सौ में सौ तो बायलॉजी में 96 क्यों

बिष्णुपुर में TMC पर बरसे PM मोदी, ‘भ्रष्टाचारियों के घर बिकवा देंगे’

ऊपर