Somwar ke Upay: आज रात करें ये छोटा सा उपाय, खुल जायेगी … | Sanmarg

Somwar ke Upay: आज रात करें ये छोटा सा उपाय, खुल जायेगी …

कोलकाता : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। आज सोमवार है। हिंदू धर्म में यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करने और व्रत रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

भक्त अपने ईष्ट को प्रसन्न करने के लिए सोमवार व्रत रखते हैं।  ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ छोटे-बड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं…

आज के दिन करें ये छोटे-मोटे उपाय

1. शास्त्रों के मुताबिक, सोमवार के दिन शिव को तिल और जौ अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
2. नंदी भगवान शिव के प्रिय हैं। आज के दिन नंदी बैल को घास खिलाना अच्छा होता है। इससे सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।
3. सोमवार के दिन सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। आज के दिन मंदिर में जाकर ही सारी पूजा करनी चाहिए।
4. दरिद्रता को दूर करने के लिए सोमवार के दिन किसी शिव मंदिर में ‘दारिद्रदहन स्तोत्र’ का पाठ करें।  ऐसा करने से गरीबी दूर हो जाएगी।
5. सोमवार के दिन गरीबों को भोजन करवाएं। ऐसा करने से घर में सदैव अन्नपूर्णा का वास होता है।
6. अगर कोई विशेष कामना है तो इसके लिए सोमवार को 21 बेलपत्र पर ओम् नमः शिवाय लिखें। इसके बाद शिवलिंग पर चढ़ाएं।
7.  आज चंद्रदेव ‘चंद्रशेखर स्‍तोत्र’ का पाठ करें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।

रात को करें ये टोटका
भोलेनाथ मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं। ऐसे में आज के दिन एक छोटा सा उपाय आपकी किस्मत खोल सकता है। अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो सोमवार की रात चांद निकलने के बाद अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार, चांदी की कील छोटी-बड़ी हो सकती है। माना जाता है कि यह एक चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे अलावा घर के आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है।

 

 

Visited 467 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर