सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, इशिता किशोर ने किया टॉप | Sanmarg

सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, इशिता किशोर ने किया टॉप

गरिमा को दूसरा और उमा को तीसरा स्थान, कुल 933 अभ्यर्थी चुने गये
नयी दिल्ली :
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में इशिता किशोर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस बार पहले चार स्थान लड़कयों ने हासिल किये हैं।
परीक्षा के घोषित नतीजे के अनुसार गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसराजबकि स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी ने कहा है कि 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। दिल्ली के श्रीराम  कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक इशिता ने तीसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है। इशिता ने अपनी  सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हुए कहा कि उनकी सफलता में बहुत लोगों का  हाथ है क्योंकि कोई भी अकेले सफल नहीं बनता।
यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इस परीक्षा के जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है। इस बार आईएएस की 180 रिक्तियों, आईएफएस की 38, आईपीएस की 200 और ग्रुप ए की 473 और ग्रुप बी की 131 रिक्तियों के लिए कुल 11,35,697 अभ्यर्थियों ने  आवेदन किया था। इनमें से 5,73,735 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया और अंतिम  रूप से आयोग ने 1022 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 933 अभ्यर्थियों को ही सफल  घोषित किया। एजेंसियां

Visited 172 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर