Sunday Upay : रविवार के दिन करें ये 5 उपाय, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम | Sanmarg

Sunday Upay : रविवार के दिन करें ये 5 उपाय, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

Fallback Image

कोलकाता : रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव की कृपा हो तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है। वहीं सूर्य कमजोर या पीड़ित अवस्था में हो तो व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है और उसके बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं। रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से ये सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

रविवार के दिन करें ये उपाय

1. रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते हुए ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें। इससे सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

2. रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। धन प्राप्ति के लिए यह बेहद उत्तम माना जाता है।

3. रविवार के दिन चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं वो जरूर पूरा होता है। इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है।

4. दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें। इससे आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आएगी और सफलता मिलेगी।

5. रविवार के दिन बहते हुए जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा बरसती है और सारे रुके हुए काम पूरे होते हैं।

 

 

 

 

Visited 406 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर