बुधवार के दिन इन 2 चीजों का करें दान, होगी… | Sanmarg

बुधवार के दिन इन 2 चीजों का करें दान, होगी…

कोलकाता : श्री गणेश सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माने जाते हैं। उनका ध्यान करने मात्र से ही जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यही वजह है कि कोई भी मांगलिक कार्य शुरू करने से पहले गणेश भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। बुधवार का दिन गणपति को समर्पित है। आज के दिन भक्त भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। मान्यता है कि बुधवार के दिन किए गए उपायों से गणपति जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को बुधवार के दिन इन 2 चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इन उपायों करने से भाग्य चमकने लगता है। किसी की कुंडली में अगर बुध की स्थिति खराब हो तो उसके लिए भी बुधवार के दिन इन चीजों का दान करना उत्तम होता है।
मूंग की दाल
बुधवार के दिन कुछ चीजों का दान करने से गणपति की कृपा प्राप्त होती है।  मूंग की दाल का दान श्रेष्ठ बताया गया है। बुधवार के दिन सवा किलो मूंग की दाल दान करने से गणपति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं। बुधवार के दिन मूंग की दाल में घी-चीनी मिलाकर गाय को खिलाने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस उपाय से बप्पा की कृपा मिलती है।
किन्नर को दें पैसे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन किसी किन्नरों धन और श्रृंगार की सामग्री दान करनी चाहिए। ध्यान रखें ये उपाय तभी प्रभावी सिद्ध होता है, जब किन्नर को दान देने के बाद उनसे एक-दो रुपये वापस लें लें। इसके बाद किन्नर से लिए गए इन पैसों को अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद बुध ग्रह मजबूत होता है। माना जाता है कि ये उपाय करने धन और कारोबार में तरक्की मिलती है।

 

Visited 66 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर