उड़ने वाली गिलहरी | Sanmarg

उड़ने वाली गिलहरी

उड़न गिलहरी की विश्व भर में करीब 3 दर्जन जातियां हैं। तेज दौड़ती और उछलकूद मचाती गिलहरियां तो हमने प्राय: देखी हैं मगर उडऩे वाली गिलहरी नहीं। विश्व के अनेक भागों में उड़न गिलहरी या ‘फ्लाइंग स्क्विरल’ पाई जाती हैं। असल में उड़न गिलहरी उड़ती नहीं है। यह ‘ग्लाइडिंग’ जैसी कुछ करती है इस कारण इसे ‘फ्लाइंग स्क्विरल’ (उडऩ गिलहरी) कहते हैं।
उड़न गिलहरी के हाथों से लेकर पैरों तक एक पतली झिल्ली होती है। जब गिलहरी पेड़ या पहाड़ आदि कहीं ऊपर चढ़ी हो और चलकर नीचे न आना चाहे तो ग्लाइडिंग करती हुई नीचे आ सकती है। इसके लिए यह पैरों को (अगले दोनों पैर हाथों का काम भी करते हैं) को फैला लेती है। तब झिल्ली फैलकर छतरी का आकार बना देती है। अब गिलहरी ग्लाइडिंग कर आराम से नीचे आ सकती है। ग्लाइडिंग के वक्त गिलहरी की दुम संतुलन बनाने का काम करती है।
विश्व में लगभग ढाई सौ जातियों की गिलहरियां पाई जाती हैं। उनमें से सिर्फ तीन दर्जन के करीब ही उड़न गिलहरी हैं। बाकी गिलहरियां जहां दिन में कूद-फांद और तमाम अन्य क्रिया कलाप करती हैं वहीं उड़न गिलहरियां रात को भोजन आदि की तलाश में निकलती हैं। यह मेवे (नट्स), बीज, फल, कंद-मूल अंडे और कीड़े खाती हैं। सर्दियों में ये बहुत सुस्त रहती हैं और इन्हें नींद भी बहुत आती है। सर्दियां आने से पूर्व ही यह भोजन संग्रहित करके रख लेती हैं।
उडऩ गिलहरियों की अधिकतर प्रजातियां एशियाई देशों भारत, श्रीलंका, चीन, कोरिया, जापान आदि में पाई जाती हैं। ‘इंडियन स्क्विरल’ नामक उड़न गिलहरी श्रीलंका और भारत में पायी जाती है। इसके शरीर पर लंबी-काली धारियां होती हैं। यह सामाजिक प्राणी है और परिवार बसाकर रहती है। अयोध्या प्रसाद ‘भारती'(उर्वशी)

Visited 520 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर