Mission 2024: नवीन से मिले नीतीश, इस जरुरी मुद्दे पर हुई चर्चा | Sanmarg

Mission 2024: नवीन से मिले नीतीश, इस जरुरी मुद्दे पर हुई चर्चा

गठबंधन और राजनीतिक चर्चा से किया इनकार
भुवनेश्वर :
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को स्पष्ट किया कि यहां उनकी बैठक के दौरान किसी गठबंधन या महागठबंधन पर कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। अच्छे दोस्त होने के नाते पटनायक और नीतीश कुमार दोनों ने मंगलवार को नवीन निवास में दोपहर के भोजन पर दोस्ताना चर्चा की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने राजनीतिक स्थिति या गठबंधन पर चर्चा नहीं की। पटनायक ने कहा, ‘‘हमने पुरी में भूमि पर चर्चा की और घोषणा की कि ओडिशा सरकार ने बिहार सरकार को ‘बिहार भवन’ बनाने के लिए डेढ़ एकड़ जमीन मुफ्त में दी है ताकि तीर्थयात्री और बिहार के लोग श्री जगन्नाथ की यात्रा के दौरान रुक सकें। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नीतीश जी से मिलकर बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि हम दोनों के बहुत अच्छे संबंध हैं और वे वाजपेयी सरकार में सहयोगी थे। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बीजू बाबू से बहुत अच्छे संबंध हैं और वह अक्सर ओडिशा आते रहते थे। नीतीश ने हालांकि, कहा कि वह पिछले दो वषोटव के दौरान कोविड महामारी के कारण ओडिशा का दौरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि नवीन जी के साथ उनके संबंध इतने मजबूत हैं कि उनसे किसी भी राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने नयी दिल्ली में सभी गैर-भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दलों की प्रस्तावित बैठक में महागठबंधन पर चर्चा करने के लिए पटनायक को आमंत्रित किया है, तो वह भी टाल गए। सूत्रों के मुताबिक  कुमार के 11 मई को राकांपा प्रमुख शरद पवार और शिवसेना-यूबीटी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित महा विकास अघाड़ी के नेताओं से मिलने के लिए मुंबई जाने की भी संभावना है।

 

Visited 172 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर