Monday Mantra : आज ही करें ये छोटा सा उपाय, भोलेनाथ की कृपा … | Sanmarg

Monday Mantra : आज ही करें ये छोटा सा उपाय, भोलेनाथ की कृपा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। आज सोमवार (Somwar Vrat) है। हिंदू धर्म में यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करने और व्रत (Somwar Vrat) रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

भक्त अपने ईष्ट को प्रसन्न करने के लिए सोमवार व्रत रखते हैं। ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं।

आज के दिन करें ये छोटे-मोटे उपाय

  •   शास्त्रों के मुताबिक, सोमवार के दिन शिव को तिल और जौ अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
  • नंदी भगवान शिव के प्रिय हैं। आज के दिन नंदी बैल को घास खिलाना अच्छा होता है। इससे सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • सोमवार के दिन सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। आज के दिन मंदिर में जाकर ही सारी पूजा करनी चाहिए।
  • दरिद्रता को दूर करने के लिए सोमवार के दिन किसी शिव मंदिर में ‘दारिद्रदहन स्तोत्र’ का पाठ करें। ऐसा करने से गरीबी दूर हो जाएगी।
  • सोमवार के दिन गरीबों को भोजन करवाएं। ऐसा करने से घर में सदैव अन्नपूर्णा का वास होता है।
  • अगर कोई विशेष कामना है तो इसके लिए सोमवार को 21 बेलपत्र पर ओम् नमः शिवाय लिखें। इसके बाद शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • आज चंद्रदेव ‘चंद्रशेखर स्‍तोत्र’ का पाठ करें। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।

रात को करें ये टोटका
भोलेनाथ मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं। ऐसे में आज के दिन एक छोटा सा उपाय आपकी किस्मत खोल सकता है। अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो सोमवार की रात चांद निकलने के बाद अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार, चांदी की कील छोटी-बड़ी हो सकती है। माना जाता है कि यह एक चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे अलावा घर के आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है।

 

Visited 222 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर