Gupt Daan: इन चीजों के दान मात्र से खुल जाती है बंद किस्मत, रातोंरात हो जाते हैं मालामाल | Sanmarg

Gupt Daan: इन चीजों के दान मात्र से खुल जाती है बंद किस्मत, रातोंरात हो जाते हैं मालामाल

कोलकाता : हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्त्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि दान देने से पुण्यलाभ होता है और जीवन खुशहाल रहता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। परंतु दान यदि गुप्त रखा जाये तो इसका महत्व और पुण्य लाभ कई गुना बढ़ जाता है। ज्योतिष में कहा गया है कि दान जैसे शुभ कार्य करने से ग्रह दोष भी शांत होते हैं। दान कई तरह के होते हैं, परन्तु तीन प्रकार के दान को बहुत महत्व दिया गया है। ये हैं –नित्यदान, नैमित्तिक दान और काम्य दान।

धार्मिक मान्यता कि गुप्त दान से भी पुण्यलाभ प्राप्त होता है। जो दान देने के बाद किसी से भी बताया न जाए। उसे गुप्त दान कहते हैं। कहा जाता है कि इन चीजों का गुप्त दान करके अपनी सोई किस्मत जगाई जा सकती है। नीचे लिखे चीजों के दान करने से देवी-देवताओं की कृपा बरसती है और भक्तों को रातों-रात मालामाल कर देती हैं।

पानी का दान

मौजूदा समय में गर्मी बहुत तेज हो रही है। इस समय लोगों को पानी की अत्यधिक जरूरत होती है। ऐसे में पथिकों या राहगीरों को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य दायक काम होता है। गुप्त दान के इच्छुक लोग जगह –जगह पर मटके रखवा सकते हैं। प्याऊ बनवाकर लोगों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था कर सकते हैं।

भंडारा

किसी भूखे या जरूरत मंद को खाना खिलाना बहुत ही पुण्य का काम होता है। जो लोग गुप्त दान देने के इच्छुक हैं, उन्हें मंदिरों, अनाथालयों और गरीबों में खाना बनवाकर बांटना चाहिए। ऐसे लोगों को भोजन करवाने से देवी – देवता अति प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उनके आशीर्वाद से आपकी सोई किस्मत जाग जाती है।

सत्तू और गुड़ का दान

शास्त्रों में गुड़ के दान का विशेष महत्त्व बताया गया है। मान्यता है कि गर्मी में सत्तू और गुड़ का दान करने से लोगों को भूख से तो तृप्ति मिलती ही है। इसके अलावा उन्हें गर्मी से होने वाली बीमारियों के प्रभाव को भी कम करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि गुड़ के दान से सुख समृद्धि आती है। इससे न केवल देवी- देवता ही प्रसन्न होते हैं, बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

 

Visited 285 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर