IPL के बीच में बेटे को याद कर भावुक हुए शिखर धवन, फोटो शेयर कर लिखी ये बात | Sanmarg

IPL के बीच में बेटे को याद कर भावुक हुए शिखर धवन, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

नई दिल्ली: IPL 2024 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम का प्रदर्शन अब तक उतना अच्छा नहीं रहा है। पंजाब की टीम ने 6 में से 2 मैच में जीत दर्ज की है। धवन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सैम करन ने कप्तानी की थी। पंजाब को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

बेटे के लिए धवन का मैसेज
धवन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगले मुकाबले से भी दूर रह सकते हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम तस्वीरें शेयर की हैं। वह अपने बेटे जोरावर को याद कर भावुक हो गए हैं। धवन ने अपने बेटे जोरावर के लिए एक भावनात्मक मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने बेटे के नाम वाली जर्सी भी दिखाई और उसे पहना भी। धवन ने लिखा, “तुम हमेशा मेरे साथ हो, मेरे लड़के।”

8 साल चली धवन की शादी
अक्टूबर 2012 में धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। उनकी शादी 8 साल तक चली, जिसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने 38 वर्षीय धवन को उनकी अलग हुई पत्नी द्वारा उनके ऊपर की गई क्रूरता के आधार पर तलाक दे दिया। धवन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। पिछले साल दिसंबर में धवन ने बेटे के जन्मदिन पर भी एक भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने उस समय को याद किया था जब वह आखिरी बार आयशा के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बीच अपने बेटे से मिले थे।

Visited 79 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर