World Cup 2023: श्रीलंका की पाकिस्तान के खिलाफ खराब शुरुआत, देखें प्लेइंग इलेवन | Sanmarg

World Cup 2023: श्रीलंका की पाकिस्तान के खिलाफ खराब शुरुआत, देखें प्लेइंग इलेवन

हैदराबाद: विश्वकप में मंगलवार(10 अक्टूबर) को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दिन का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम  पर खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला चुना। बता दें कि श्रीलंका की टीम के कप्तान दासुन शनाका है। जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम है।

दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप में एक-एक मुकाबला खेल लिया है। श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी अच्छी है और हैदराबाद की पिच पर उसे मदद मिल सकती है। ख़बर लिखने तक श्रीलंका की टीम 2.3 ओवर में 9 रन बना चुकी है। इस दौरान श्रीलंका का पहला विकेट गिर चुका है। कुसल परेरा आउट हो गए। तेज खेलने के चक्कर में आउट हो गए। खराब गेंद, खराब शॉट।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफ़रीदी, हारिस रऊफ़।

कैसी रहा दोनों टीमों का पहला मैच?

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को आसानी से हरवाया था। वहीं श्रीलंका को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप 2023 में एक-एक मैच खेला है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराया था। वहीं श्रीलंकाई गेंदबाजी साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। साउथ अफ्रीका ने 400 से ऊपर का स्कोर बना दिया था। उसकी गेंदबाजी की कमजोरी सबके सामने आ गई।

Visited 101 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर