IPL 2024: कोलकाता में गौतम गंभीर का जबरदस्त स्वागत, फैंस की उमड़ी भीड़ | Sanmarg

IPL 2024: कोलकाता में गौतम गंभीर का जबरदस्त स्वागत, फैंस की उमड़ी भीड़

कोलकाता: 22 मार्च से IPL 2024 शुरू होने जा रहा है। टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में वापस आ चुके हैं। करीब 7 साल बाद उनकी पुरानी टीम में वापसी हो रही है। गंभीर कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रहे हैं। कोलकाता में गंभीर को पुरानी टीम में लौटता देख फैंस बेकाबू दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें KKR के फैंस गंभीर को देख बेकाबू होते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीर कहीं से आ रहे होते हैं और फैंस उनका इंतज़ार कर रहे होते हैं। गंभीर को देखते ही फैंस ‘जी-जी’ के नारे लगाने लगते हैं, जो उनके नाम का शॉट फॉर्म है। इस दौरान कुछ फैंस पोस्टर के साथ भी दिखाई दिए।

इस बीच गंभीर ने मीडिया से बातचीत भी की। लेकिन फैंस लगातार उनके नाम के नारे लगाते रहे। फैंस ने गंभीर को चारो तरफ से घेर लिया था। इस बीच एक फैन को ‘घर वापसी’ कहते हुए भी सुना जा सकता है। इसके अलावा कुछ फैंस ने गंभीर को केकेआर का बॉस भी बताया।

ये भी पढ़ें: चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ‘बॉन्ड नंबर का हो खुलासा’

Visited 153 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर