BAN Vs SL: 1 गेंद के पीछे भागे 5 खिलाड़ी, कभी देखा है ऐसा ? | Sanmarg

BAN Vs SL: 1 गेंद के पीछे भागे 5 खिलाड़ी, कभी देखा है ऐसा ?

नई दिल्ली: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। पहला टेस्ट श्रीलंका ने जीता और दूसरे टेस्ट में भी उसकी जीत के आसार नजर आ रहे हैं। चटगांव में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद इस टीम का मजाक उड़ाया जा रहा है।

 

बांग्लादेशी खिलाड़ियों का अनोखा फिल्डिंग

चटगांव टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 89 रनों पर श्रीलंका के 6 विकेट गिरा दिए। हालांकि फिर इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। 21वें ओवर में प्रभात जयसूर्या ने थर्डमैन की ओर शॉट खेला और हैरानी की बात ये है कि बांग्लादेश के पांच फील्डर गेंद की ओर दौड़े। फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और फोर्थ स्लिप के अलावा पॉइंट पर खड़ा खिलाड़ी भी गेंद की ओर दौड़ने लगा। बांग्लादेशी खिलाड़ियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

चटगांव टेस्ट मैच का अपडेट

चटगांव टेस्ट की बात करें तो श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। एंजेलो मैथ्यू 39 रन पर नाबाद हैं वहीं उनके साथ प्रभात जयसूर्या 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 4 और खालिद अहमद ने 2 विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 531 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। निसान मधुशंका ने 57, करुणारत्ने ने 86 और कुसल मेंडिस ने 93 रनों की पारी खेली थी। चांदीमल- 59, धनंजय डी सिल्वा 70 और कामिंडु मेंडिस 92 रन बनाने में कामयाब रहे थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 178 रन बना पाई। असिता फर्नाण्डो ने 4, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नाण्डो और प्रभात जयसूर्या ने 2-2 विकेट हासिल किए।

 

Visited 60 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर