गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होगी दूर, इन चीजों को करें सेवन

शेयर करे

नई दिल्ली: गर्मियों में पानी की कमी अक्सर हो जाती है। इसकी वजह से शरीर के कई अंगों में अकड़न की समस्या होती है, नसों में खिंचाव होता है और कई बार ये पूरे शरीर को प्रभावित करने लगता है। ऐसी स्थिति में आपको शरीर से इस डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए जो कि इस स्थिति में कारगर तरीके से काम करते हैं। ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और हाइड्रेशन बनाए रखते हैं। तो, आइए जानते हैं किन फूड्स के सेवन से गर्मियों में पानी की कमी से बचा सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 

इन 5 चीजों का करें सेवन

1. नींबू पानी

गर्मियों में नींबू पानी पीना शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने में मदद करता है। इस पानी में काला नमक, नमक, चीनी और नींबू का रस मिला होता है। ये तमाम चीजें शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने में मदद करते हैं। इन चीजों का सेवन शरीर के हर अंग को हाइड्रेट करता है और ये लंबे समय तक शरीर को पानी की कमी से बचाता है। तो, गर्मियों में नींबू पानी पिएं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

2. नारियल पानी

नारियल पानी पीना शरीर को अंदर से हाइड्रेट करने में मदद करता है। नारियल पानी में कई प्रकार से इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जैसे जिंक, मैग्निशियम, पोटेशियम और  फाइबर आदि। साथ ही इसमें पानी की मात्रा तो होती ही है। ऐसे में गर्मी के दिनों में इनसे अच्छा हाइड्रेटिंग फल कुछ नहीं है।

3. दूध और दाल का पानी

दूध और दाल का पानी पीना शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। ये दोनों ही पानी और कुछ खास न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं जो कि शरीर में पानी का बैलेंस बनाए रखते हैं और इनकी कमी से बचाते हैं। तो, अगर आप गर्मियों में इन दोनों का सेवन नहीं कर रहे हैं तो शुरू कर दें। ये सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

ये भी पढ़ें: World Health Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानिए इस बार की थीम

4. सूप

सूप शरीर में पानी के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। आप कोई भी सूप पिएं इनके जरिए शरीर तक पानी ही पहुंचता रहता है। इससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तो, सूप पिएं और शरीर में पानी की कमी से बचें।

5. ओआरएस

ओआरएस पीना शरीर में पानी की कमी को दूर करने और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में मदद करता है। अगर आपको कभी भी लगे कि आपको पानी की कमी हो रही है या फिर लू के लक्षण महसूस हों तो आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए। तो, गर्मियों में इन चीजों का सेवन करें और फिर पानी की कमी से बचें।

Visited 99 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर