World Health Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानिए इस बार की थीम

शेयर करे

नई दिल्ली: हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के स्थापना दिवस पर मनाया जाता है। यह दिन लोगों को वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और कल्याण के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस साल की थीम, दिन का महत्व और इसका इतिहास।

विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानव को स्वास्थ्य सम्बन्धी समझ विकसित करने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश और दो संबद्ध सदस्य हैं। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसका उद्देश्य संसार के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा करना है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। WHO वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के तहत काम करता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024: क्या है इस साल की थीम?

हर खास दिन को मनाने के लिए एक थीम तय की जाती है। इस साल की थीम ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024: इतिहास

साल 1950 में पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया। इस दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ताकि लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में जागरूक हो। इस दिन लोगों को कई बड़ी बीमारी जैसे- मलेरिया, एचआईवी/एड्स, कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को एक्सरसाइज, हेल्दी फूड खाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

 

Visited 57 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर