नारियल : खूबसूरती का खजाना | Sanmarg

नारियल : खूबसूरती का खजाना

कोलकाता : नारियल ऊपर से सख्त, अंदर से नर्म अपने अंदर इतने गुणों को समेटे हुए है। सेहत और सुंदरता के लिए नारियल का प्रयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। नारियल मानव के लिए प्रकृति की अनुपम भेंट है। नारियल का गूदा, तेल और मलाई सभी ही सुंदरता निखारने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं।

● नरम-मुलायम, निखरी त्वचा के लिए नारियल तेल बहुत उपयुक्त है क्योंकि नारियल तेल त्वचा के अंदर आसानी और जल्दी से समा जाता है। रूखी, खुरदरी और झुर्रियों वाली त्वचा को चिकना बनाने में भी नारियल उपयुक्त है।

● बालों को पोषण देता है नारियल तेल। बालों की जड़ों पर हल्का गर्म तेल हल्के उंगलियों के पोरों से लगाने पर बाल मजबूत और काले भी रहते हैं।

● नारियल का गूदा चेहरे की त्वचा के लिए उत्तम फेस मास्क है। चेहरे पर नारियल के गूदे का लेप लगाएं 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें। त्वचा जवां और तरोताजा नजर आएगी।

● नारियल के तेल से मालिश कर स्नान करने से त्वचा नरम मुलायम बनती है।

● सर्दियों में नारियल तेल होंठों पर लगाएं होंठ नमी युक्त भी रहेंगे और मुलायम भी।

● फटी एड़ियों के लिए वैसलीन में नारियल तेल मिलाकर रात्रि में एडिय़ों पर लगाएं। एडिय़ों का फटना ठीक हो जाएगा।

● नींबू के आधे छिलके में छोटा आधा चम्मच नारियल तेल डालें और चेहरे गर्दन पर उसे घुमा दें। मेकअप आसानी से साफ हो जाएगा।

 

Visited 162 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर