सेहत के लिए फायदेमंद है काले चने, कई बीमारियों से रखेगा दूर | Sanmarg

सेहत के लिए फायदेमंद है काले चने, कई बीमारियों से रखेगा दूर

नई दिल्ली: बॉडी में प्रोटीन के लिए चना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमे काला चना खाने से शरीर को कई तरह का लाभ होता है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। काले चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इस आप पानी में भिगो कर भी खा सकते हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को यह दूर करता है। कैसे दिलाएगा शरीर को फायदा बताते हैं।

प्रोटीन की कमी करेगा दूर

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में काले चने शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मिलेगी मदद

शरीर के हीमोग्लोबिन स्तर को काला चना बढ़ाता हैं। काले चने आयरन से भरपूर होते हैं। एनीमिया की समस्या से जूझने वाले लोग इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। नई मांओं के लिए ये चने काफी फायदेमंद होते हैं, उन्हें भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है।

वजन कम करने में मिलेगी मदद

यह वजन कम करने में भी मददगार है। इनमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो वजन कम करने में मदद करता है। आप रात भर पानी में काले चने भिगो दें और सुबह इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

Visited 163 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर