Guruvar Puja Vidhi : गुरुवार को विष्णु की पूजा करें, सुखद रहेगी … | Sanmarg

Guruvar Puja Vidhi : गुरुवार को विष्णु की पूजा करें, सुखद रहेगी …

कोलकाता : शास्त्रों के अनुसार गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का फल कई गुना बढ़ जाता है। कहते हैं कि इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन गुरु ग्रह को शांत करने के लिए उपाय किये जाते हैं। भगवान विष्णु गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए पीली चीजों का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए, जैसे- कैला, बेसन के लड्डू, पीले चावल आदि।

विष्णु की पूजा से महालक्ष्मी का वास होता है

मान्यता है कि इस दिन बृहस्पति भगवान का व्रत रखना शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन श्रद्धापूर्वक भगवान की पूजा करने से घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में बृहस्पतिवार के व्रत का आयोजन किया जाता है, वहां महालक्ष्मी जी का वास होता है और घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न नहीं होती।

यह है पूजा विधि

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी को पूजा के समय हल्दी, चना दाल, पीले रंग का वस्त्र, गुड़, नैवेद्य आदि अर्पित किया जाता है। इस दिन पूजा करते समय या वैसे भी पीले रंग का वस्त्र पहनने और वस्त्र दान करने से विष्णु जी प्रसन्न हो जाते हैं। व्रत वाले दिन सुबह उठकर स्नान कर घर के मंदिर में जाएं और भगवान को साफ कर उन्हें चावल एवं पीले फूल अर्पित करें। एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ी हल्दी डालकर विष्णु भगवान या केले के पेड़ की जड़ को स्नान कराइए। अब उस लोटे में गुड़ एवं चने की दाल डाल के रख लीजिये। अगर आप केले के पेड़ की पूजा कर रहें हैं तो उसी पे जल का ये मिश्रण चढ़ा दीजिये और अगर विष्णु जी की पूजा कर रहे हैं तो इस जल को पूजा के बाद पौधों में डाल दीजिए।

 

Visited 143 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर