Wednesday Mantra : बुधवार के दिन करेंगे ये 8 सरल उपाय, जीवन … | Sanmarg

Wednesday Mantra : बुधवार के दिन करेंगे ये 8 सरल उपाय, जीवन …

Fallback Image

कोलकाता : बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश जी का किसी भी पूजन व शुभ कार्य में विशेष महत्व है। मान्यता है कि गणेश जी के बिना कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता और इसलिए सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है। बुधवार के दिन गणपति जी का व्रत रखने के साथ विधि-विधान से पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करता है बप्पा उसके सभी कष्ट हर लेते लेते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। इसके अलावा आज के दिन यदि कुछ ज्योतिष उपाय किए जाएं, तो बिजनेस से लेकर नौकरी में काफी सफलता मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं धन-दौलत में भी वृद्धि होती है, चलिए जानते हैं कि बुधवार के दिन मतलब आज कौन से उपाय करना शुभ होता है।

बुधवार के उपाय

  • बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणपति के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होगी, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
  • आज के दिन गणपति जी की पूजा के समय 21 दुर्वा जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
  • बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। इससे आर्थिक उन्नति के साथ भगवान की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • बुधवार के दिन मां दुर्गा की आराधना करें। इसके अलावा नियमित रूप से ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप 108 बार जरूर करें। इससे बुध दोष से मुक्ति मिलेगी।
  • आज के दिन भगवान श्री गणेश के मस्तक में सिंदूर लगाएं फिर इसके बाद अपने माथे में लगाएं। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
  • बुधवार के दिन कनिष्ठा उंगली में पन्ना धारण करें। ऐसा करने से अगर कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है,तो वह मजबूत होगी। इसे धारण करने से पहले ज्योतिष से जरूर सलाह लें।
  • बुधवार के दिन ऊँ गं गणपतये नम:’, या श्री गणेशाय नम:’ इस मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे।
  • अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या फिर हरे रंग के वस्त्र का दान करें,इससे आपको लाभ मिलेगा।

 

Visited 95 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर