Wednesday Remedy : बनेंगे सारे बिगड़े काम, बुधवार को करें गणपति पूजा के यह 5 उपाय | Sanmarg

Wednesday Remedy : बनेंगे सारे बिगड़े काम, बुधवार को करें गणपति पूजा के यह 5 उपाय

Wednesday Remedy : हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय माने जाने वाले गणपति की पूजा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। गणपति को सुखकर्ता और दुखहर्ता कहा जाता है क्योंकि उनकी साधना से जीवन से जुड़े सभी दु:ख और दर्द दूर हो जाते हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानें बुधवार के दिन की जाने वाली पूजा के वो उपाय जिसे करते ही गणपति की कृपा बरसने लगती है।

जानें गणपति पूजा के अचूक उपाय

1. यदि आप बुधवार के दिन किसी कारणवश गणपति मंदिर न जा पाएं या फिर आपको भगवान श्री गणेश की कोई मूर्ति या तस्वीर न मिल पाए तो आप घर में ही सुपारी पर कलावा लपेट कर उन्हें गणपति मान कर पूजा अर्चना कर सकते हैं।
 
2. जीवन में यदि आपको बाधाएं घेरे हुए हैं तो हर बुधवार के दिन ‘ॐ गं गणपतये नम:’ अथवा ‘ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करें, और भगवान गणेश के सामने दीप जलाएं।

3. किसी भी भगवान की पूजा तब तक संपन्न नहीं मानी जाती जब तक उन्हें प्रसाद नहीं चढ़ाया जाता। ऐसे में गणपति की पूजा करते वक्त उनका सबसे प्रिय माना जाने वाला मोदक जरूर चढाएं। यदि ये संभव न हो तो आप उन्हें गुड़ अथवा गुड़ से बनी गोली या फिर मालपुआ भी चढ़ा सकतें हैं।

4. गणपति पूजा के वक्त उनका मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए लाल सिंदूर, लाल फूल और दूर्वा जरूर चढाएं। माना जाता है कि ये चीजें गणपति जी को बहुत प्रिय हैं और इनके इस्तेमाल से आप की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और सभी कष्ट भी दूर होते हैं।

5. सनातन परंपरा में कच्चे चावल या कहें कि अक्षत का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। गणपति पूजा में अक्षत का प्रयोग करने से भगवान गणपति प्रसन्न होते हैं और अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।

6.
गणपति पूजा का महत्वहिंदू धर्म में गणपति जी को विघ्न-विनाशक कहा गया है जो सभी व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी कष्टों को हर लेते हैं। माना जाता है कि उनकी पूजा से जीवन के सभी दु:ख-दर्द दूर होते हैं और बल, बुद्धि विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

7. मान्यता है कि किसी भी कार्य से पहले सर्वशक्तिमान भगवान श्री गणेश जी की पूजा करने पर उस कार्य में कोई बाधा नहीं आती है और वह पूरी तरह से संपन्न होता है।

Visited 207 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर