चांद पर विक्रम लैंडर की फिर से सॉफ्ट लैंडिंग, वीडियो जारी कर ISRO ने दी जानकारी | Sanmarg

चांद पर विक्रम लैंडर की फिर से सॉफ्ट लैंडिंग, वीडियो जारी कर ISRO ने दी जानकारी

बेंगलुरु: चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद इसरो द्वारा चांद पर कई प्रयोग किए जा रहे हैं। सोमवार (04 सितंबर) को विक्रम लैंडर की दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई है। इस बाद इसरो का कहना है कि भविष्य के मिशन के लिए इस तरह का प्रयोग करना जरूरी था।

लैंडर ने कमांड पर अपना इंजन चालू करके लिफ्ट ऑफ किया और कुछ दूरी पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया। बता दें कि पहले जिस लोकेशेन पर ये लैंडर मौजूद था, उससे 40 सेमी. ऊपर उठकर ये कुछ दूरी पर दोबारा सॉफ्ट लैंड कराया गया है।

इसरो ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसरो ने लिखा, अपने मिशन उद्देश्यों से विक्रम लैंडर आगे निकल गया है। इसने सफलतापूर्वक हॉप एक्सपेरीमेंट (उछाल मारना) पूरा किया। इसरो ने ट्विट कर लिखा कि आदेश मिलने पर, इसने इंजन चालू कर दिए, उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाया और 30-40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित तरीके से उतर गया।

 

 

स्लीप मोड पर प्रज्ञान रोवर

बीते शनिवार को ISRO ने जानकारी देते हुए कहा था कि अब प्रज्ञान रोवर स्लीप मोड में चला गया है, 12 दिन की सेवा के बाद अब ये सुरक्षित जगह पर पार्क हो गया है। प्रज्ञान रोवर अब 22 सितंबर के इंतजार में है जब चांद पर फिर से सुबह होगी तब प्रज्ञान रोवर के फिर से एक्टिव होने की उम्मीद होगी।

 

 

Visited 38 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर