Vastu Tips: छत पर इस दिशा में रखें ये एक चीज, होगी पैसों की बारिश | Sanmarg

Vastu Tips: छत पर इस दिशा में रखें ये एक चीज, होगी पैसों की बारिश

कोलकाता : आमतौर पर कहा जाता है कि घर के साथ-साथ छत की सफाई रखनी चाहिए क्योंकि छत पर कुबेर का वास माना गया है और यदि कुबेर नाराज हो जाए तो धन-दौलत की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि छत को गंदा करने से और वहां पर कूड़ा-कबाड़ रखने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इसलिए धर्म शास्त्रों में छत को काफी महत्वपूर्ण माना गया है और इसका सीधा संबंध कुबेर व शनिदेव से होता है। इसके अलावा वास्तु के अनुसार भी छत को साफ रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा छत पर रखा सामान यदि सही दिशा में हो तो उसका पॉजिटिव असर पड़ता है। वहीं गलत दिशा में रखा हुआ सामान आपको मुश्किल में डाल सकता है।

छत पर कहां रखें कौन-सा सामान
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी की टंकी हमेश मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर लगानी चाहिए। इस दिशा में छत के अन्य भागों से ऊंचा चबूतरा बनाकर पानी की टंकी रखनी चाहिए। ऐसा करना शुभ व लाभकारी माना गया है।
  • यदि घर में पैसे की तंगी है तो घर की छत पर उत्तर दिशा में चीनी की बोरी रख दें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से कुछ ही दिन में आपकी जिंदगी में धन-समृद्धि आती है और जीवन खुशहाल बना रहता है।
  • घर की छत की ऊंचाई भी वास्तु के अनुसार होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि ऊंचाई 8.5 फुट से कम होती है तो यह आपके लिए कई तरह की समस्याएं लेकर आती है और जीवन में आगे बढ़ना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। इसलिए घर बनवाते समय ऊंचाई का खास ध्यान रखें।
  • घर की छत टूटी-फूटी है या जिसमें से बारिश के दिनों में पानी रिसता है तो यह भी भयंकर वास्तुदोष है। इसलिए इसे जितना जल्दी हो सके ठीक करा लेना चाहिए क्योंकि वास्तुदोष की वजह से व्यक्ति को तरक्की के रास्ते में रुकावटों का सामना करना पड़ता है।
  • कुछ लोग डिजाइन के लिए तिरछी छत बनवाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत है और इस डिजाइन से बचें। इसकी वजह से डिप्रेशन और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

 

Visited 266 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर