Sunday Upay: बंद किस्मत के ताले तोड़ने के लिए रविवार के दिन … | Sanmarg

Sunday Upay: बंद किस्मत के ताले तोड़ने के लिए रविवार के दिन …

Fallback Image

कोलकाता : हिंदू धर्म में रविवार यानी दिन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि हर एक दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। इसी क्रम में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। सनातन धर्म में मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह सभी ग्रहों में सबसे बलवान होता है। इस दिन भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही रविवार के दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और हर मनोकामना पूरी करती है। वास्तु के अनुसार कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को सुख, संपत्ति व यश की प्राप्ति होती है व बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ उपायों की मदद से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय हैं जो आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं।

सूर्य देवता को दें अर्घ्य
रविवार के दिन रोज सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते हुए इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए
– ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर मनोकामना को पूरी करते हैं।
देसी घी का जलाएं दीपक
इसके अलावा रविवार के दिन अपने घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में वास करती है। यह दिन भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अच्छा दिन माना जाता।
तुलसी के पौधे में चढ़ाएं जल
रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में भी जल जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है और मनोवांछित फल अपने भक्तों को देती है।
इन चीजों का करें दान
रविवार के दिन दान करने के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गुड, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है।
जरूर लगाएं चंदन का तिलक
रविवार के दिन चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। इसके साथ ही लाल कपड़े को जरूर शरीर में धारण करना चाहिए।

 

Visited 316 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर