रविवार पूजा में करें सूर्य देव के इन 5 शक्तिशाली … | Sanmarg

रविवार पूजा में करें सूर्य देव के इन 5 शक्तिशाली …

Fallback Image

कोलकाता : हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने के व्यक्ति को यश, कीर्ति, साहस और आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है। धार्मिक महत्व के साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य देव का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं हिंदू धर्म में सूर्य देव को पंचदेवों में एक माना गया है। सूर्य के प्रकाश से ही पृथ्वी पर जीवन है। इसलिए इनकी पूजा-उपासना करने से आध्यात्मिक लाभ होता है और व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

वैसे तो नियमित सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा करनी चाहिए, लेकिन रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। रविवार के दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे में फूल, अक्षत, जल, मिश्री और सिंदूर मिश्रित जल से अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही इस आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी जरूर करें। यह फलदायी और लाभकारी होता है। जानते हैं सूर्य देव के शक्तिशाली 5 मंत्रों के बारे में।

सूर्य देव के सरल और शक्तिशाली 5 मंत्र

ॐ हृां मित्राय नम:

निरोगी जीवन के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें। इससे कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और सफलता हासिल होती है।

ॐ हूं सूर्याय नम:

रविवार के दिन इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलती है और बुद्धि में वृद्धि होती है।

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

पढ़ने-लिखने या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे छात्रों की शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक शक्तियां विकसित होती है।

ॐ हृ: पूषणे नम:
सूर्य देव के इस शक्तिशाली मंत्र के जाप से व्यक्ति का धार्मिक कार्यों में मन लगता है। साथ ही आत्मबल और धैर्य भी बढ़ता है।

ॐ सवित्रे नमः

सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त करने और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के लिए इस मंत्र का जाप लाभकारी होता है।

इन नियमों का करें पालन

हिंदू शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि मंत्रों का उच्चारण सही तरीके से करें। साथ ही इस दिन पूजा में गुलाबी या केसरिया रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। रविवार के दिन मांस, मदिरा और नमक का सेवन हीं करना चाहिए। कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए रविवार के दिन गरीब या जरूरतमंदों में लाल फूल, वस्त्र, गुड़, तांबे की वस्तु और गेहूं आदि का दान करें।

 

 

 

Visited 99 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर