Cricket World Cup: विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, ये खिलाड़ी बने हीरो | Sanmarg

Cricket World Cup: विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, ये खिलाड़ी बने हीरो

नई दिल्ली: क्रिकेट का महाकुंभ यानी विश्वकप 2023 की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो चुकी है। दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रच दिया। वर्ल्डकप के इतिहास का सबसे सर्वश्रेष्ठ साउथ अफ्रीका ने बना डाला है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों ने शतक बनाए।

अफ्रीकी बल्लेबाजों की धुंआधार पारी

दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी चुनी। बैटिंग करने उतरी अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक 100, रासी वान डर डुसेन 108 और एडन मार्करम 106 की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बता दें कि ये स्कोर विश्व कप के इतिहास का सबसे ज्यादा रन है। एडन मार्करम ने इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक बनाया। उन्होंने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओब्रायन के पास था, जिन्होंने 50 गेंदों में शतक लगाया था। आयरलैंड के केविन ने 2011 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था।

दूसरे विकेट के लिए 204 रन बनाया

कप्तान टेंबा बावुमा सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद डुसेन और डिकॉक ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 204 रन जोड़े ।डिकॉक ने 84 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और तीन छक्के निकले। वहीं डुसेन ने 110 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली। डुसेन ने 13 चौके और 2 छक्के मारे। इसके बाद एडम मार्करम ने सबसे तेज शतक बनाया।

ख़बर लिखने तक श्रीलंका की टीम बैटिंग करने के लिए क्रीज पर मौजूद है। श्रीलंका के 19 रन पर 1 विकेट गिर चुके हैं। वहीं, अबतक 4 ओवर का खेल पूरा हो चुका है।

Visited 124 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर