Stock Market : इतिहास में पहली बार सेंसेक्स ने किया ऐसा कमाल कि … | Sanmarg

Stock Market : इतिहास में पहली बार सेंसेक्स ने किया ऐसा कमाल कि …

मुंबई : शेयर मार्केट में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में आई तेजी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी भी नए ऑल टाइम हाई लगा रहे हैं। अब सेंसेक्स और निफ्टी ने एक बार फिर से ऑल टाइम हाई लगा दिया है और अब सेंसेक्स ने नया कारनाम इतिहास में पहली बार कर दिखाया है। दरअसल, सेंसेक्स ने पहली बार 66000 के स्तर के पार क्लोजिंग दी है। इसके साथ ही नए हाई के मामले में निफ्टी ने भी कमाल कर दिया है।

सेंसेक्स ने रचा इतिहास

सेंसेक्स में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 600 अंकों तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सेंसेक्स ने आज 66159.79 का हाई लगाया। ये अब सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई है। इसके साथ ही सेंसेक्स ने आखिर में 502.01 अंक (0.77%) की तेजी के साथ 66060.90 के स्तर पर क्लोजिंग दी। ऐसा पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स ने 66 हजार के स्तर के पार क्लोजिंग दी है।

निफ्टी में तेजी
वहीं निफ्टी में भी आज उछाल देखने को मिला है और निफ्टी ने भी ऑल टाइम हाई लगाया है। निफ्टी ने 19595.35 का हाई लगाया। यही निफ्टी का ऑल टाइम हाई बन चुका है। इसके साथ ही निफ्टी ने 150.75 अंक (0.78%) की तेजी दिखाई और आखिर में 19564.50 के स्तर पर निफ्टी बंद हुई।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
वहीं आज बाजार में कई शेयरों में तेजी देखने को मिली। बाजार में आज निफ्टी के टॉप गेनर्स में TCS, Infosys, Tech Mahindra, LTIMindtree और HCL Technologies रहे। वहीं निफ्टी के टॉप लूजर्स में HDFC Life, M&M, Power Grid Corporation, Titan Company और Dr Reddy’s Laboratories शामिल रहे। BSE Midcap और Smallcap इंडेक्स 1-1 फीसदी तेजी में रहे।

 

Visited 98 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर