MS Dhoni Bike Collection: देखें धोनी के गराज का वीडियो, इतनी बाइक तो शो रूम में भी नहीं होती | Sanmarg

MS Dhoni Bike Collection: देखें धोनी के गराज का वीडियो, इतनी बाइक तो शो रूम में भी नहीं होती

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गराज का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी को बाइक और कार का बेहद शौक है। अक्सर उन्हें महंगी बाइक के साथ देखा गया है। धोनी के गराज का जो वीडियो सामने आया है उसे पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में धोनी के गराज में बाइक और कार का कलेक्शन देखा जा सकता है। खास बात यह है कि वीडियो में धोनी के गराज में जितनी बाइकें देखी जा रही हैं उतनी किसी शो रूम में भी नहीं होती हैं।

वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी इन दिनों रांची में हैं। वेंकटेश ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा ‘मैंने एक व्‍यक्ति में जबर्दस्‍त जूनून देखा है। क्या कलेक्शन और क्या आदमी है धोनी। यह उनके रांची वाले घर में बाइक्स और कार के कलेक्शन की एक झलक है। इस शख्‍स और इसके जुनून से मैं अभिभूत हूं।’ वीडियो में वेंकटेश से पूछा जाता है कि रांची आकर कैसा लग रहा है, तो वे कहते हैं- अमेजिंग। क्‍या यहां आप पहली बार आए हैं, तो उन्‍होंने बताया कि चौथी बार रांची आया हूं। वेंकटेश ने कहा कि वह वाकई जूनूनी है। जब तक किसी को ऐसा जूनन नहीं है, तब तक आप इतनी सारी बाइक नहीं रख सकते।

बता दें कि धोनी ने अपने रांची फार्महाउस में बाइक्स के लिए दो मंजिला गराज बना रखा है। खबरों की मानें तो उनके पास 100 से ज्यादा बाइक्स का कलेक्शन है। धोनी के पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, डुकाटी 1098, कॉन्फेडरेट X132 हेलकैट, कावासाकी निंजा ZX14R, बीएसए गोल्डस्टार और हायाबुसा जैसी बाइक्स हैं।

धोनी को रांची में इस बाइक के साथ कई बार देखा गया है। धोनी के पास कार कलेक्शन भी है। उनकी कार कलेक्शन की बात करें तो मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी, विंटेज रोल्स रॉयस सिल्वर रेथ ll, 1970 मॉडस फोर्ड मस्टंग 429 फास्टबैक, जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी, हमर एच2, ऑडी क्यू7, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी 599 जीटीओ 139, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हिंदुस्तान मोटर्स की एंबेसडर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

Visited 314 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर