MP Election: मध्यप्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.11% वोटिंग, जानिए कब आएंगे नतीजे | Sanmarg

MP Election: मध्यप्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.11% वोटिंग, जानिए कब आएंगे नतीजे

भोपाल: मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए आज शुक्रवार को कराई गई। वोटिंग में 5 बजे तक कुल 71.11% वोटर्स ने वोट डाले। हालांकि चुनाव के दौरान कई जगहों पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी हुईं। राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के पोलिंग सेंटर्स पर वोटिंग 3 बजे ही खत्म हो गई। चुनाव अधिकारी के अनुसार, बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित बैहर सीट पर 61.87 फीसदी तो लांजी सीट पर 74.40 फीसदी और परसवाड़ा सीट पर 72.32 फीसदी वोटिंग हुई। मध्य प्रदेश में 2018 के चुनाव में 75 फीसदी वोटिंग हुई थी। बता दें कि मध्य प्रदेश चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी होंगे।

प्रदेश के चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके प्रतिद्वंद्वी कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज समेत कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद तीन बजे तक मध्य प्रदेश में 60.52 फीसदी वोटर्स ने वोट डाले। हालांकि, यह अंतिम आंकड़े नहीं हैं और यहां से जुड़े अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं. यहां चुनाव में दोनों मुख्य पार्टियों सत्तारूढ़ बीजेपी और पूर्व सत्ताधारी कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कुल मिलाकर, राज्य में 5 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाता 2,533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है।

मध्य प्रदेश विधासनभा चुनाव की महत्वपूर्ण जानकारियां-

विधानसभा सीटों की कुल संख्या-230

सामान्य सीटों की संख्या- 148

अनुसूचित जातियों की सीटों की संख्या- 35

अनुसूचित जनजातियों की सीटों की संख्या- 47

Visited 70 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर