सावधान ! कहीं आप भी तो नहीं खाते ये डिश नहीं तो कोरोना से भी खतरनाक … | Sanmarg

सावधान ! कहीं आप भी तो नहीं खाते ये डिश नहीं तो कोरोना से भी खतरनाक …

नामवोन : दक्षिण कोरिया के नामवोन शहर से फूड पॉइजनिंग के लगभग एक हजार मामले सामने आए हैं। इतनी बड़ी संख्या में बीमार हुए लोग नोरोवायरस से इन्फेक्टेड थे। यह बहुत संक्रामक वायरस है, जो फूडबोर्न डिजीज का कारण बन सकता है। यह दूषित सतहों के जरिए आसानी से फैल सकता है। नोरोवायरस संक्रमण की वजह कोरियाई फूड किमची को बताया गया है। किमची कोरिया का एक पारंपरिक भोजन है, जो फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है। हालांकि अब यह भारत समेत पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर है। आमतौर पर फर्मेंटेड फूड सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मामले में वजह लापरवाही बताई जा रही है। दुनियाभर में फर्मेंटेड फूड का बहुत पुराना इतिहास है। सभी देशों और संस्कृतियों में फर्मेंटेड फूड खूब चाव से खाए जाते हैं। भारत में भी सिरका, ढोकला, कांजी, कोंबूचा, अचार, दही और छाछ जैसे फर्मेंटेड फूड हमारे भोजन का प्रमुख हिस्सा हैं। फर्मेंटेड फूड जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही सेहतमंद भी। बेहतर गट हेल्थ के दावों से ही किमची को पूरी दुनिया में खास पहचान मिली है।

फर्मेंटेड फूड खाने वाले जीते हैं लंबी जिंदगी

जब इंसान ने फर्मेंटेड शराब बनानी सीखी, उससे बहुत पहले से फर्मेंटेड फूड लोगों की डाइट का हिस्सा थे। दूध प्राकृतिक रूप से 10 हजार ईसा पूर्व में ही फर्मेंट करके खाया जाने लगा था। दूध में प्राकृतिक रूप से माइक्रोफ्लोरा होता है, जो इसे फर्मेंट करके दही बना देता है। पहले तो दूध नेचुरली फर्मेंट होता रहा। फिर लोगों ने स्वाद के लिए दूध में जामन (थोड़ा दही) मिलाकर दही बनाना शुरू कर दिया। धीरे-घीरे यह हमारी डाइट का अहम हिस्सा बनता गया। हालांकि 1900 से पहले तक लोग इसके फायदे नहीं जानते थे।

 

 

 

Visited 114 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर