Diwali 2023 : दिवाली से पहले जरूर करें ये 9 खास काम, लक्ष्मी … | Sanmarg

Diwali 2023 : दिवाली से पहले जरूर करें ये 9 खास काम, लक्ष्मी …

Fallback Image

कोलकाता : नवरात्रि खत्म होते ही लोग दिवाली की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस बार दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। दिवाली का त्योहार हर किसी के घर में खुशियां लेकर आता है। दिवाली के दिन घर दीपक से सजाए जाते हैं।इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। दिवाली को दीप उत्सव भी कहा जाता है। दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

1. इस दिवाली अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए सबसे पहले अपने घर के कोनों की पानी से धुलकर सफाई करें।

2. टूटे हुए सामान को घर से बाहर फेंकना है। अगर वो चीज ठीक हो जाए तो उसका उपयोग कर सकते हैं।

3. गोबर के उपले पर लोबान, घी, चंदन रखकर उसे रोज जलाना है और भगवान गणेश की पूजा करनी है। इससे भी आपके घर की सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी।

इस दिवाली जरूर करें ये काम

1. स्वास्तिक का चिह्न लगाएं

दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाना न भूलें। इससे घर में बरकत आएगी। घर से नकारात्मकता समाप्त हो जाएंगी। इससे आपको मां लक्ष्मी का सीधा आशीर्वाद मिलेगा।

2. घर को व्यवस्थित रखें

दिवाली से पहले हर घर में साफ सफाई तो होती ही है, लेकिन इस दौरान ध्यान ये भी रखें, कि साफ सफाई का काम जल्दी समाप्त कर घर को व्यवस्थित रखें क्योंकि मां लक्ष्मी ऐसे घर में कभी नहीं आती हैं, जहां सामान बिखरा पड़ा हो।

3. फूलों का करें इस्तेमाल

दिवाली की सजावट में नकली फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घर की सजावट में असली फूलों का ही इस्तेमाल करना है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां लक्ष्मी बहुत जल्द प्रसन्न हो जाएंगी। साथ ही फूलों की तैरती हुई पंखुड़ियां भी अच्छा वास्तु माना जाता है।

4. माता रानी के पद चिन्ह

वास्तु के अनुसार दिवाली पर माता रानी के पद चिन्ह भी बेहद शुभ माने जाते हैं। साथ ही अगर घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश के पद चिन्हों का भी इस्तेमाल किया जाए तो घर की सारी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। ध्यान रहे कि पैरों के ये निशान घर के अंदर की तरफ हों। इससे यह सुनिश्चित होगा कि माता लक्ष्मी दिवाली की रात सीधे आपके घर चली आएं और आपको आशीर्वाद दें।

5. चांदी का सिक्का

अगर आपके घर में कोई आर्थिक समस्या आ रही है तो इस दिवाली आप घर में एक चांदी का सिक्का लाएं और उसका आकार चौकोर ही होना चाहिए। रात भर उसे पूजा में रखें, उसके बाद अगली सुबह उसे अपने पर्स में रखें। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी। घर में सिर्फ बरकत ही होगी।

6. फर्नीचर और मुख्य दरवाजा

घर का फर्नीचर भी व्यस्थित होना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आपके घर के मुख्य द्वार पर कोई कचरा नहीं होना चाहिए। वहीं दरवाजे से चरमराने वाला शोर नहीं आना चाहिए।

7. समस्याओं से बचाव

इस दिवाली आप एक मिट्टी का मटका लें और आपको जो भी परेशानियां आ रही हैं, उसे एक पेपर पर रख लिख लें। उसके बाद उस पेपर को मटकी डाल दीजिए। उसके बाद उस मटकी को एक कपड़े से कवर कर देंद्य। फिर रातभर उसे पूजा में रखें रहने दे। अगले दिन सुबह उठकर उस कागज को कपूर के द्वारा जला दीजिए। उससे भी आपकी सारी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।

8. तोरण

मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी भक्तों के घरों में वास करने आती हैं। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे पर आगमन उनके स्वागत के लिए विधि-विधान से तोरण बनाना चाहिए। आम और केले के पत्तों से तोरण बनाना शुभ होता है। पुष्प का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

9. समृद्धि के लिए घर को करें रोशन

जब आप अपने घर को रोशन करने के बारे में सोच रहे हों, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशाओं पर जरूर विचार करें। बाजार में रंग-बिरंगी बहुत सी लाइट्स मिलती हैं। आप इनमें से रंगीन रोशनी, बल्ब, डिजाइनर लैंप चुन सकते हैं। घर की उत्तर दिशा को सजाने के लिए नीली, पीली और हरी लाइट्स लगा सकते हैं। वहीं दक्षिण दिशा के लिए सफेद, बैंगनी और लाल लाइट्स अच्छी मानी जाती हैं। पूर्व दिशा को लाल, पीली और नारंगी जैसे शुभ रंगों से सजाएं। वहीं पश्चिम दिशा को पीली, नारंगी और गुलाबी लाइट्स से प्रकाशित करें।

 

Visited 214 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर