सिलीगुड़ी उत्कल सांस्कृतिक समाज ने धूमधाम से मनाया ‘रज महोत्सव’ | Sanmarg

सिलीगुड़ी उत्कल सांस्कृतिक समाज ने धूमधाम से मनाया ‘रज महोत्सव’

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी उत्कल सांस्कृतिक समाज की ओर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘रज महोत्सव’ बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। उड़िया समाज का यह पर्व 14 जून से शुरू होकर तीन दिनों तक चलता है। उत्सव के प्रथम दिन को पहली रज कहा जाता है, दूसरे दिन मिथुन संक्रांति होती है। तीसरा दिन बासी रज और चौथे दिन बसुमती स्नान होता है। यह त्योहार ओडिशा में प्राचीन काल से मनाया जाता आ रहा है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार भूदेवी इसी समय रजशाला होती है। इसलिए माना जा रहा है कि इस समय भूदेवी को आराम की जरूरत है।
रहता है उत्सव और आनंद का माहौल

पुराणों के अनुसार भूदेवी कश्यप प्रजापति की पुत्री हैं। शास्त्रों के अनुसार वह सत्ययुग में रामायण में सीता की माँ थी, जबकि द्वापरयुग में वह श्रीकृष्ण की पत्नी सत्यभामा थी । भूदेवी ओडिशा में जगन्नाथ की पत्नी के रूप में पूजी जाती हैं।  ‘रज महोत्सव’ के दौरान पूरे ओडिशा में उत्सव और आनंद का माहौल रहता है।  इस दौरान लड़कियां और महिलाएं नए कपडे पहनती हैं। अपने घरों में वह कोई काम नहीं करती हैं, सिर्फ मौजमस्ती के साथ दिन व्यतीत करती हैं।

महिलाओं के साथ पुरूष भी करते हैं मौज
सिलीगुड़ी उत्कल सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार नायक ने कहा कि सिलीगुड़ी उत्कल सांस्कृतिक समाज की ओर से  महिलाओं के सम्मान देने के लिए ‘रज महोत्सव’ हर वर्ष पूरी परम्परा के साथ हर्षोल्लाश के साथ मनाया जाता है।

सांस्कृतिक समाज की एक सदस्या रश्मि नाइक ने कहा महोत्सव के दौरान महिलाएं नए कपड़े पहनकर अपना समय आनंद में बिताती हैं। समाज के सचिव प्रभात कुमार बिस्वाल ने कहा कि ‘रज महोत्सव’ में न केवल महिलाएं, बल्कि पुरुष भी जमकर मौजमस्ती करते हैं।

Visited 325 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर