रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन, PM मोदी ने जताया दुख | Sanmarg

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

कोलकाता: रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार रात निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा, वर्षों से मेरा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल का दौरा किया था और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

 

बता दें कि श्रीमत स्वामी स्मरणानंद 95 वर्ष के थे। वह 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे। उन्हें तबीयत खराब होने पर 29 जनवरी को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी। इसके बाद उन्हें 3 मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Visited 72 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर