5 वर्षों में कोलकाता के तापमान में हुई 6 डिग्री की वृद्धि….. | Sanmarg

5 वर्षों में कोलकाता के तापमान में हुई 6 डिग्री की वृद्धि…..

कोलकाता : वर्ष 2019 से 2024 तक गत 5 वर्षों में कोलकाता के दिन के तापमान में औसतन 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है। स्विच ऑन की रिपाेर्ट के अनुसार, इस साल लगातार 9 दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ‘अप्रैल में लू का कहर’ नाम से जारी यह रिपोर्ट मौसम विभाग से आंकड़े लेकर बनायी गयी है। इसके अनुसार, अधिकतम के साथ ही अप्रैल महीने में न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 में 2024 की तुलना में मौसम में बदलाव काफी तेजी से होते थे। इसके अलावा दोनों ही वर्षों में अप्रैल महीने के अंतिम दिनों में अधिक तापमान दर्ज किया गया ।
30 अप्रैल को 5 दशकों का अधिकतम तापमान
रिपोर्ट में कहा गया कि कोलकाता में गत 5 दशकों का अधिकतम तापमान गत 30 अप्रैल को दर्ज किया गया। उस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक की तुलना में 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं गत 12 अप्रैल को सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल अप्रैल महीने में लगातार 9 दिनाें तक अलीपुर का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 2019 की तुलना में अप्रैल 2024 में अधिकतम तापमान 90% दिनों में काफी अधिक रहा।
30 वर्षों में बढ़ा औसत भूमि सतह का पारा 
रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों द्वारा किए गए अध्ययनों पर प्रकाश डाला गया है, जिससे पता चलता है कि पिछले 30 वर्षों में कोलकाता की वार्षिक औसत भूमि सतह का तापमान 4.7 डिग्री बढ़ गया है। यह मुख्य रूप से शहर की वनस्पति की हानि और उसके बाद निर्मित स्थानों में वृद्धि के कारण है।
 
अप्रैल में हुई सबसे कम बारिश
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल में बारिश भी सबसे कम हुई। केवल गत 7 अप्रैल को 0.5 मि.मी. बारिश कोलकाता में हुई। गत वर्ष अप्रैल 2023 में 50 मि.मी. बारिश कोलकाता में हुई थी। यहां उल्लेखनीय है कि अप्रैल महीने के अंत में 3 दिन बारिश हुई। स्विच ऑन फाउण्डेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय जाजू ने कहा, ‘अभूतपूर्व हीट वेव के सामने, यह जरूरी है कि हम जलवायु कार्रवाई की तात्कालिकता और इसके गहरे प्रभाव को पहचानें।’
Visited 118 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर