West Bengal Weather: आज बंगाल के इन जिलों में बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का ताजा हाल | Sanmarg

West Bengal Weather: आज बंगाल के इन जिलों में बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का ताजा हाल

कोलकाता: इस सप्ताह की शुरुआत से ही बंगाल में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दक्षिण बंगाल राहत की बारिश से सराबोर है। वहीं, आज और कल बंगाल में कैसा रहेगा मौसम आइए जान लेते हैं।

दक्षिण बंगाल के जिलों में मौसम का हाल

10 अप्रैल, बुधवार- उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम में गरज के साथ हल्की बारिश होगी। दक्षिण बंगाल के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

11 अप्रैल, गुरुवार- उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्दवान में गरज के साथ हल्की बारिश। अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क है।

12 अप्रैल, शुक्रवार- उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, झाड़ग्राम में गरज के साथ हल्की बारिश। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

कोलकाता में मौसम का पूर्वानुमान:

10 अप्रैल, बुधवार
न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 36 डिग्री सेल्सियस
मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

11 अप्रैल, गुरूवार
न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस
मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

12 अप्रैल, शुक्रवार
न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 36 डिग्री सेल्सियस
मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

13 अप्रैल, शुक्रवार
न्यूनतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 35 डिग्री सेल्सियस
मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

ये भी देखें…

Visited 366 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर