WB Weather: धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी, कब से बढ़ेगा तापमान ? | Sanmarg

WB Weather: धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी, कब से बढ़ेगा तापमान ?

कोलकाता: कोलकाता में आज तेज धूप खिली हुई है। दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ेगा। लेकिन रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। फिलहाल सभी जिलों में शुष्क मौसम जारी रहेगा। वहीं, बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

कोलकाता का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। शुक्रवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। इस दिन शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 19.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो सामान्य से 19.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. जो सामान्य से 2 डिग्री कम है. शहर में अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत एवं न्यूनतम 37 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क में की हाथी की सवारी, बंगाल का भी करेंगे दौरा

मौसम कैसा रहेगा ?

मौसम कार्यालय सूत्रों के अनुसार दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले 5 दिनों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में दिन का तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। लेकिन रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर बंगाल के जिलों में अगले 5 दिनों में दिन का तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इस दौरान गर्मी बढ़ेगी। जिलों में फिलहाल शुष्क मौसम बना रहेगा।

अधिकांश जिलों में कैसा रहेगा तापमान ?

दार्जिलिंग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कूचबिहार में पारा गिरकर 13.6 डिग्री पर पहुंच गया। मालदा में पारा गिरकर 17.7 डिग्री पर पहुंच गया। जलपाईगुड़ी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है। दक्षिण बंगाल के पुरुलिया में पारा गिरकर 14.1 डिग्री पर पहुंच गया। बांकुड़ा में न्यूनतम तापमान गिरकर 15.1 डिग्री पर पहुंच गया। कैनिंग में पारा गिरकर 18.4 डिग्री पर पहुंच गया। दीघा का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस है। बर्दवान का तापमान 16 डिग्री है। कांथी का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस है। श्रीनिकेतन का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस है।

 

Visited 102 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर